latest news from India and the world. Get today's news headlines from Business, Technology, Bollywood, Cricket, videos, photos, live news

ग्रामीण चौपाल लगा समस्याओं के निवारण में लगी पुलिस

रिपोर्ट- दुर्गेश चतुर्वेदी @जयरामपुरा,जयपुर


अपराधियों में डर आमजन में विस्वाश कायम करने में हरमाड़ा पुलिस अब कोई कसर छोड़ती नही दिख रही ।

जहाँ हरमाड़ा पुलिस ने एक के बाद एक अपराधों का पर्दाफाश कर अपराधियो में डर को कायम कर ही दिया है साथ ही में लोगो के दिलो में अपनी जगह बनाने व समाज मे शांति स्थापित करने के लिए पुलिस नये नये तरीके अपनाती रहती है।

अभी हाल ही में पुलिस द्वारा करवा चौथ के दिन हेलमेट का वितरण कर सड़क हादसों से लोगो को सतर्क रहने का अनूठा काम किया था। जिसे जनता व मीडिया क्षेत्र ने भी काफी सराया था। वही आज गाँव जयरामपुरा में हरमाड़ा ठाणे के हेड कांस्टेबल महेंद्र चौधरी ने ग्रमीण चौपाल का आयोजन कर लोगो की छोटी छोटी समस्याओ को भी सुना।

हैडकांस्टेबल महेंद्र चौधरी ने बताया कि आज की चौपाल में छोटी छोटी समस्याओं का निवारण शांति से किया गया। अगर समय पर इन छोटी समस्याओं का निवारण नही किया जाए तो समय के साथ ये बढ़ जाती है । साथ ही महेंद्र चौधरी ने लोगो से शांति के विवादो को खत्म कर प्रेम से जीवन व्यतीत करने की विनती की है।

No comments:

Post a Comment

Change Languge