1.फ्रिज, एसी और वॉशिंग मशीन 5% तक हो सकते हैं महंगे, लागत बढ़ने का असर
Copyright Holder
मुंबई. लागत बढ़ने की वजह से फ्रिज, एसी और वॉशिंग मशीन अगले महीने 3-5% तक महंगे हो सकते हैं। कच्चे माल की लागत बढ़ने के चलते व्हाइट गुड्स कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। कीमतों में बढ़ोतरी का असर दिसंबर से दिखने की संभावना है। दरअसल, अभी रिटेलर्स के पास दिवाली पर बिना बिका स्टॉक है। पुराना स्टॉक निकलने के साथ नया माल ऊंची कीमतों पर बिकने लगेगा। कंज्यूमर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि बढ़ी कीमत पर ताजा स्टॉक खरीदने से पहले रिटेलर्स पुराना स्टॉक क्लियर करेंगे। इस साल व्हाइट गुड्स कंपनियों की कच्चे माल की लागत में लगभग 30 से 50% तक बढ़ोतरी हो चुकी है। स्टील का दाम 40% चढ़ चुका है, जबकि कॉपर 50% महंगा हुआ है।
2. रन फॉर यूनिटी: नई पीढ़ी को सरदार पटेल से परिचित नहीं कराया गया- मोदी
Copyright Holder
नई दिल्ली. देश में नई पीढ़ी को सरदार वल्लभभाई पटेल से परिचित नहीं कराया गया। नरेंद्र मोदी ने यह बात सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुई रन फॉर यूनिटी को रवाना करने से पहले कही। उन्होंने यहां मौजूद 15 हजार से ज्यादा लोगों को एकता की शपथ भी दिलाई। डेढ़ किमी की इस दौड़ को आजाद भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 142वीं जयंती पर आयोजित किया गया था। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी पहुंचे। बता दें कि सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
3. कांग्रेस ने हमारी 5 में से 4 मांगें मानीं, वो राजद्रोह के केस भी वापस लेगी: हार्दिक
Copyright Holder
भावनगर. कांग्रेस और पाटीदार नेताओं के बीच सोमवार को मीटिंग हुई। हार्दिक पटेल मीटिंग में तो शामिल नहीं हुए लेकिन बाद में मीडिया से बात उन्होंने ही की। कहा- कांग्रेस ने हमारी पांच में से चार मांगें मान ली हैं। आरक्षण को कांग्रेस ने टेक्निकल मुद्दा बताया है। ये भरोसा दिलाया है कि वो इस पर विचार करेगी। इसके पहले 28 अक्टूबर को हार्दिक ने कांग्रेस को 3 नवंबर तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा था वो पाटीदारों को आरक्षण के मुद्दे पर अपना नजरिया साफ करे। बता दें कि गुजरात में 9 और 14 दिसंबर को दो फेज में असेंबली इलेक्शन होने हैं। नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे।
4. चीन मोड़ेगा ब्रह्मपुत्र का बहाव: 1000 km लंबी सुरंग बनाएगा, तैयारियां शुरू
Copyright Holder
बीजिंग/नई दिल्ली. चीन अपने सूखे इलाके शिनजियांग को कैलिफोर्निया जैसा बनाना चाहता है। इसके लिए वह ब्रह्मपुत्र नदी के पानी को उस इलाके में ले जाना चाहता है। बीजिंग 1000 km लंबी दुनिया की सबसे लंबी सुरंग बनाएगा, जिसके जरिये वह तिब्बत में इस नदी के पानी के बहाव को मोड़ते हुए शिनजियांग ले जाएगा। चीन के इंजीनियर अभी उन तकनीकों का परीक्षण कर रहे हैं, जिनका इस्तेमाल इस सुरंग को बनाने में किया जाएगा। बीजिंग के इस कदम पर एनवायर्नमेंटलिस्ट्स और भारत ने चिंता जताई है क्योंकि इससे हिमालयी क्षेत्र पर असर पड़ेगा।
5. एयरहोस्टेस से एकतरफा प्यार करने वाले बिजनेसमैन ने दी थी प्लेन हाईजैक की धमकी
Copyright Holder
नई दिल्ली. मुंबई से दिल्ली जा रहे जेट एयरवेज की फ्लाइट में बम और हाईजैकर्स के होने का लेटर मिलने के बाद फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। धमकीभरा लेटर फ्लाइट के वॉशरूम में रखने के आरोप में मुंबई के बिरजू किशोर सल्ला को गिरफ्तार किया गया है। उसने बताया कि वह जेट एयरवेज को बंद कराना चाहता था। ताकि जिस एयरहोस्टेस से वह एकतरफा प्रेम करता है, वह उसके पास काम मांगने आए। एविएशन मिनिस्टर मंत्री गजपति राजू ने बिरजू को नो फ्लाई लिस्ट में डालने को कहा है। उसके हवाई यात्रा करने पर हमेशा के लिए रोक लग सकती है।
6. 2 साल बाद चेन्नई में फिर बाढ़ का खतरा, 4 दिन तक हो सकती है बारिश
Copyright Holder
चेन्नई. तमिलनाडु और खासकर चेन्नई में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। चेन्नई में रविवार रात शुरू हुई बारिश सोमवार दोपहर तक जारी थी। ज्यादातर स्कूलों में सोमवार को छुट्टी रही। सड़कों पर वॉटर लॉगिंग की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चार से पांच दिन तक बारिश जारी रहेगी। इसके बाद एडमिनिस्ट्रेशन अलर्ट पर है। बता दें कि दिसंबर 2015 में भी चेन्नई में भारी बारिश हुई थी। उस दौरान तमिलनाडु में 188 लोगों की मौत हो गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन की वजह से राज्य में तेज बारिश के हालात बने हैं। कोस्टल डिस्ट्रिक्ट्स के लिए खासतौर पर अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे में बारिश की रफ्तार तेज हो सकती है।
7. मैं तुषार अरुण मणिलाल मोहनदास करमचंद गांधी, नोट करें: SC को ट्वीट से जवाब
Copyright Holder
नई दिल्ली. महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी ने गांधीजी की हत्या के मामले की दोबारा जांच का विरोध किया है। सोमवार को वे वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह के जरिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। याचिका में कहा, हम 70 साल पुराने इस मामले को दोबारा खोलने का विरोध करते हैं। तुषार ने याचिकाकर्ता पंकज फडनीस के याचिका दायर करने के अधिकार पर भी सवाल उठाए। इसके बाद कोर्ट ने तुषार से पूछा कि वे किस हैसियत से इस मामले में दाखिल हो रहे हैं। इस पर तुषार की वकील इंदिरा जयसिंह ने कहा कि अगर कोर्ट इस मामले में सुनवाई करते हुए नोटिस जारी करता है तो स्थिति स्पष्ट कर देंगे। लेकिन तुषार गांधी ने ट्विटर पर ही सुप्रीम कोर्ट को जवाब दे दिया। उन्होंने लिखा, "बापू के हत्यारों ने हत्या की परिस्थितियों को झुठलाने के लिए एक अभियान चलाया है। यह उनके हाथों में लगे खून को धोने का निराशाजनक प्रयास है।"
8. विंटर सेशन से पहले मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल, राणे शामिल होंगे: महाराष्ट्र CM
Copyright Holder
मुंबई. महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने सोमवार को बताया कि विंटर सेशन से पहले मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा। कांग्रेस छोड़ने के बाद अलग पार्टी बनाने वाले पूर्व सीएम नारायण राणे को इसमें जगह दी जाएगी। फड़णवीस ने बताया कि वे (राणे) पहले एनडीए ज्वाॅइन करेंगे, फिर बीजेपी कोटा से मंत्री बनेंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले राणे ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद नई पार्टी महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष बनाई थी।- साउथ मुंबई में अपने सरकारी आवास पर देवेंद्र फड़णवीस ने बताया- "महाराष्ट्र की बीजेपी सरकार मंगलवार को अपने तीन साल पूरे कर लेगी। मंत्रिमंडल में बदलाव विंटर सेशन के पहले कर लिया जाएगा।" बता दें कि यह सेशन 11 दिसंबर से नागपुर में शुरू होगा।
9. आतंकियों की मदद कर रही है PAK आर्मी: DGMO की बातचीत में भारत का आरोप
Copyright Holder
नई दिल्ली.भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस यानी DGMO के बीच सोमवार दोपहर हॉटलाइन पर बातचीत हुई। इसकी गुजारिश पाकिस्तान ने की थी। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दोनों देशों के DGMO के बीच इस चर्चा का शेड्यूल तय नहीं था। पाकिस्तान ने भारत के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल एके. भट्ट से कहा कि भारत एलओसी पर बिना उकसावे के फायरिंग कर रहा है। इसके जवाब में भारत ने कहा कि पाकिस्तान आर्मी आतंकियों की घुसपैठ में मदद कर रही है और इंडियन आर्मी इसका जवाब दे रही है। भट्ट ने अपने पाकिस्तानी काउंटर पार्ट से साफ कहा कि इंडियन आर्मी प्रोफेश्नल तरीके से काम करती है और कभी सिविलियंस को नुकसान नहीं पहुंचाती।
10. नेवी से बर्खास्त ट्रांसजेंडर के लिए दूसरे जॉब पर विचार किया जाए: दिल्ली हाईकोर्ट
Copyright Holder
नई दिल्ली. दिल्ली हाईकोर्ट ने सेक्स चेंज करवाकर लड़का से लड़की बने नेवी सेलर को केंद्र और नेवी से कोई दूसरा जॉब देने पर विचार करने को कहा है। बता दें कि मनीष कुमार गिरी नेवी में सेलर की पोस्ट पर थे। वह पिछले साल अपना सेक्स बदलवाकर लड़की बन गए थे और सबी नाम रख लिया था। इसके बाद नेवी ने उन्हें यह कहकर बर्खास्त कर दिया गया था कि सेलर की पोस्ट पर महिला को रखने का नियम नहीं है। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 23 नवंबर तय की है। जस्टिस जीएस सिस्तानी और वीके राव की बेंच ने एडीशनल सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) संजय जैन को सलाह दी, "आप उसे अनुशासनहीनता के लिए सजा दे सकते हैं, लेकिन यह भी है कि आप उसे समायोजित (accommodate) कर सकते हैं।" एएसजी जैन केंद्र सरकार और नेवी की ओर से पेश हुए थे।
No comments:
Post a Comment