सयोपुरा कस्सी से एसके दहिया की रिपोर्ट।
सूरतगढ़ सिटी थानार्गत पिपरण के पास झाड़ियो में एक महिला व् बच्ची की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई सुचना पर पुलिस के आळा अधिकारी मौके पर पहुचे तथा लाश को निकलवाकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शिनाख्त हेतु रखवाया है।
सिटी थाना के सीआई नारायण सिंह भाटी ने बताया की गुरुवार साँझ किसी चरवाहे ने सुचना देकर बताया की झाड़ियो के पीछे ताजा गड्ढा खुद हुआ है सायद उसमे कोई लाश हो सकती है।सुचना पर पुलिस सर्कल इंस्पेक्टर औनाड सिंह भाटी मौके पर पहुचे लेकिन घना अँधेरा होने के कारण षुक्रवार सुबह खुदाई कराकर देखा तो गड्ढे में एक महिला की करीब एक हफ्ता पुराणी लाश मिली लाश के ऊपर नमक डाला हुआ था महिला की उम्र लगभग 25 से 28 वर्ष है तथा उसने गुलाबी रंग की साड़ी तथा पेरो में सैंडल पहन रखे है करीब सात फुट दूर दूसरा गड्ढा दिखाई दिया जिसे खोदने पर एक करीब पांच वर्षीय बच्ची की लाश मिली साथ ही कुछ दुरी पर गड्ढे में दबे हुए कुछ कपड़े भी बरामद हुए है अनुमान लगाया जा रहा है की बरामद सामान महिला का हो सकता है नमक डालने से अनुमान लगाया गया है की लाश जल्दी गल जाये इसलिए नमक डाला गया है।
सुचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंदर सिंह तथा उप खण्ड अधिकारी सीता देवी मौके पर पहुची तथा मौका मुआयना किया।अनुमान लगाया जा रहा है की किसी ने दोनों को मारकर गड्ढे में दबा दिया होगा।पुलिस ने लाश की फ़ोटो सम्बंधित थानो में भिजवाई है तथा सोसल मिडिया पर भी फ़ोटो सेयर कर लोगो से जानकारी देने की अपील की है ताकि अपराधी जल्दी गिरफ्त में आ जाये।

No comments:
Post a Comment