रिपोर्ट - दुर्गेश चतुर्वेदी@ जयरामपुरा
क्षेत्र के हरमाड़ा के थानाधिकारी लखन सिंह खटाना और हैडकांस्टेबल महेन्द्र सिंह चौधरी को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिये डीसीपी अशोक गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। लखन सिंह खटाना और महेंद्र चौधरी ने अपराधियों को पकड़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अपराधियों पर नकेल कसने में काफी हद तक सफल हो पाये।
क्या कहा डीसीपी अशोक गुप्ता ने -: डीसीपी ने कहा कि अगर सम्मान पाने वालों को सम्मानित किया जाये तो उनका हौसला और भी बुलंद होता है हैडकांस्टेबल महेंद्र चौधरी और थानाधिकारी लखन सिंह खटाना ने थाने के प्रति अपनी सराहनीय सेवाएं दी है इसलिए वे सम्मान के हकदार है । सम्मान मिलना गौरव की बात होती है।
महेंद्र चौधरी हरमाड़ा थाने में हैडकांस्टेबल है इन्होंने अपराधियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपराधियों में अपने डर के साथ ही अपने थाना क्षेत्र में जनता के प्रति प्रेम और सरल स्वभाव के लिये भी ये जाने जाते है। थाना क्षेत्र में लोगो के सहयोग की भावना के लिये महेंद्र चौधरी को सभी जन काफी पसंद भी करते है
आइये जानते है पुलिस जीवन के बारे में -:
पुलिस सुख-सुविधाओं का त्याग है, पुलिस अनुशासन का विभाग है।
पुलिस देश भक्ति व जनसेवा का नारा है ।
पुलिस अमानवता से पीड़ितों का सहारा है ।
पुलिस नियम कानून की परिभाषा है ।
पुलिस अपराधों का गहन अध्ययन है जिज्ञासा है ।
पुलिस अमन व शांति का सबूत है ।
पुलिस अपराधियों के डरावने सपने का भूत है ।
पुलिस है तो देखो कितनी शांति है ।
पुलिस नहीं तो चाराें तरफ क्रांति है ।
पुलिस जनता की सेवा के लिए त्योहार व परिवार छोड़ देती है
और
पुलिस की पत्नी करवा चौथ का व्रत फोटो देखकर तोड़ देती है ।
पुलिस कभी ठंड में ठिठुरती है
तो कभी गर्मी में जल जाती है ।
फिर भी उसे परिवार के लिए एक दिन की छुट्टी नहीं मिल पाती है ।
पुलिस त्याग है तपस्या है साधना है ।
पुलिस जनता रूपी देवता की करती सेवा और आराधना है ।
पुलिस सांप्रदायिक तनाव में है ।
पुलिस राजनीतिक चुनाव में है ।
पुलिस जुलूस,जलसे, झूलों में है ।
पुलिस कभी ईद तो कभी होली के मेलों में है ।
पुलिस गली-गली, गांव-गांव, शहर-शहर है ।
पुलिस जनता की सेवा मे हाजिर आठों पहर है ।


No comments:
Post a Comment