रिपोर्ट -: बसंत शर्मा @ रामपुरा,जयपुर
जयपुर के राजावास में बाइक सवार और सडक पर खड़ी गाय में टक्कर हो गयी जिससे गाडी का नियंत्रण बिगड़ गया और बाइक चालक गिर गया. सूचना के तहत बाइक सवार को ज्यादा चोट नही आई लेकिन गाय गम्भीर रूप से घायल हो गयी
मोके पर मोजूद लोगो ने बताया की बाइक चालक लापरवाही से गाडी चला रहा था और गति पर नियंत्रण नही पा सका और गाय से टकरा गया . गाडी को थोडा नुक्सान पहुचा है बाइक चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है
लोगो ने गाय को रोड के साइड में कर दिया ताकि गाय को और चोट न आये व यातायात भी बाधित न हो
सड़क पर हो रही घटनाये आम बात हो चली है सरकार इस तरह से हो रही दुर्घटनाओ को रोकने में विफल दिख रही है सरकार को मवेशियों को रोड पर खुला घूमना सायद रास आने लगा है इसलिए वो इनके लिए कोई व्यवस्था करना ही नही चाहती



No comments:
Post a Comment