latest news from India and the world. Get today's news headlines from Business, Technology, Bollywood, Cricket, videos, photos, live news

दुष्कर्म के प्रयास के विरोध में लोग उतरे सड़कों पर

करौल जिला मुख्यालय स्थित हटवाडा बाजार निवासी एक आठ वर्षीय लडकी के साथ जबरदस्ती कर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार खुर्शीद खान ने घर मे कोई ना होने के मौके का फायदा उठा घर मे घुस गया और आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया लेकिन वह अपने गलत इरादे मे कामयाब नहीं हुआ और जब लडकी के परिजन घर आये तो लडकी ने परिजनो को सारी बात बता दी जिसके चलते परिजनो मे रोष व्याप्त हो गया और परिजनो ने इसका विरोध किया
जिसके चलते पुलिस ने आरोपी खुर्शीद को पकड लिया और परिजनो ने आरोपी पर कडी से कडी कार्यवाही करने की मांग रखी।
जिस पर गुस्साए लोगों ने बाजार बंद रख रैली निकाल विरोध प्रदर्शन किया
 गौरतलब है कि हटवारा बाजार निवासी सुबोध किसी की मौत हो जाने पर उसके घर पर परिवार सहित शोक जताने गया था और पुत्री घर पर अकेली थी जब वह घर पर लौटे तो उसकी पुत्री ने आपबीती बताई ।

No comments:

Post a Comment

Change Languge